एक महीने में 80% तक उछले ये 10 शेयर, ईरान-अमेरिका युद्ध का भी नहीं पड़ा असर, क्या आपने लगाया था दांव?

ईरान-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट आ चुकी है। लार्जकैप हों, मिडकैप हों या फिर स्मॉलकैप, सभी सेगमेंट में स्टॉक्स की पिटाई देखने को मिली है। हालांकि इस गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां हम 10 ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 5:36 PM
Story continues below Advertisement
RPSG वेंचर्स के शेयरों ने पिछले एक महीने में 60% से अधिक का रिटर्न दिया है

ईरान-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट आ चुकी है। लार्जकैप हों, मिडकैप हों या फिर स्मॉलकैप, सभी सेगमेंट में स्टॉक्स की पिटाई देखने को मिली है। हालांकि इस गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां हम 10 ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं। ये शेयर पिछले एक महीने में न केवल हरे निशान में रहे हैं और बल्कि इन्होंने निवेशकों को 80% तक का दमदार रिटर्न भी दिया है।

आइए इन शेयरों के बारे में जानते हैं-

1. वेबसोल एनर्जी (Websol Energy)

फोटोवोल्टिक मोनोक्रिस्टलाइन सोलर सेल और मॉड्यूल बनाने वाली इस कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 44.87% तक चढ़ गए। इसका PE (प्राइस टू अर्निंग) रेशियो फिलहाल 14.29 है। कंपनी का मार्केट कैप 3,290.94 करोड़ रुपये है, और इसका ROCE (रिटर्न ऑन इन्वेस्टेड इक्विटी) 59.25 था।


2. अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स (Atlanta Electricals)

1983 में शुरू हुई अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स 200 MVA, 220 kV क्लास तक के ट्रांसफॉर्मर बनाती है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों का रिटर्न 31.26 परसेंट रहा। इसका PE रेशियो 61.13 रुपये रहा, और मार्केट कैप 9,546.74 करोड़ रुपये था।

3. एक्सिस सॉल्यूशंस (Axis Solution)

यह एक टेक्नोलॉजी और सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है। एक्सिस सॉल्यूशन के शेयर पिछले एक महीने में 33.91 परसेंट चढ़े हैं। इसका PE रेशियो करीब 41.31 रहा। कंपनी का मार्केट कैप 1,134.49 करोड़ रुपये था, और ROCE 30.37 था।

4. ओम्निटेक इंजीनियरिंग (Omnitech Engg)

यह एक इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन फर्म हैं। ओम्निटेक इंजीनियरिंग के शेयर इस दौरान 46.50 परसेंट बढ़े। इसका PE रेशियो 58.54 रहा। कंपनी का मार्केट कैप 3,513.38 करोड़ रुपये था, और ROCE 18.92 था।

5. टाइटन बायोटेक (Titan Biotech)

बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी, टाइटन बायोटेक के शेयरों ने पिछले एक महीने में 82.44 परसेंट का रिटर्न दिया है। इसका PE रेशियो 80.37 रहा। कंपनी का मार्केट कैप 2,186.58 करोड़ रुपये था, और इसका ROCE 16.90 था।

6. डिवाइन पावर (Divine Power)

पावर सेक्टर की कंपनी, डिवाइन पावर के शेयर इस दौरान 43.42 परसेंट बढ़े। इसका PE रेशियो 113.25 रहा। कंपनी का मार्केट कैप 1,063.51 करोड़ रुपये था, और इसका ROCE 14.57 था।

7. आरपीएसजी वेंचर्स (RPSG Ventures)

यह एक डायवर्सिफाइड बिजनेस ग्रुप हैं। RPSG वेंचर्स के शेयर पिछले एक महीने में 60.57 परसेंट बढ़े है। कंपनी ने तिमाही नतीजों में नुकसान बताया, और इसका PE रेशियो उपलब्ध नहीं था। इसका मार्केट कैप 3,544.03 करोड़ रुपये था, और ROCE 11.33 था।

8. गणेश इकोस्फीयर (Ganesha Ecosphere)

यह रीसाइक्लिंग और पॉलिएस्टर फाइबर बनाने वाली कंपनी है। गणेश इकोस्फीयर के शेयर पिछले एक महीने में 57.16 प्रतिशत बढ़े हैं। इसका PE रेशियो 75.20 रहा। कंपनी का मार्केट कैप 2,913.79 करोड़ रुपये था, और ROCE 11.00 था।

9. कॉन्फिडेंस पेट्रो (Confidence Petro)

LPG सिलेंडर और पेट्रो प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी, कॉन्फिडेंस पेट्रो के शेयर इस दौरान 76.22 परसेंट बढ़े है। इसका PE रेशियो 22.71 रहा। कंपनी का मार्केट कैप 1,915.03 करोड़ रुपये था, और इसका ROCE 9.33 था।

10. बी-राइट रियल (B-Right Real)

रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी, बी-राइट रियल के शेयर पिछले एक महीने के दौरान 30.56 फीसदी बढ़े हैं। इसका PE रेशियो 221.40 रहा। कंपनी का मार्केट कैप 1,041.28 करोड़ रुपये था, और ROCE 5.08 था। सभी आंकड़े गुरुवार 2 अप्रैल तक के थे।

यह भी पढ़ें- Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से अचानक तेजी; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 22,950 के पार

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।