Top 20 Stocks Today- तीसरी तिमाही में TCS का ठंडा प्रदर्शन देखने को मिला। तिमाही आधार पर डॉलर आय में हल्की कमजोरी लेकिन Margin में 40 Bps का सुधार नजर आया। 3 तिमाही बाद नई डील 10 BILLION DOLLARS के पार पहुंच गई। कंपनी ने 76 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया। कंपनी ने कहा मौजूदा साल पिछले साल से बेहतर होगा। इसकी वजह से आज इस कंपनी के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही अन्य आईटी कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TCS और Asian Paints सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।