Trade setup for today : बाजार का रुझान मदंड़ियों के पक्ष में, 23500 का सपोर्ट टूटने पर बढ़ सकती है गिरावट
Nifty Trade Setup : कुल मिलाकर बाजार का रुझान मंदड़ियों के पक्ष में बना हुआ है। मोमेंटम इंडीकेटर निगेटिव जोन में हैं और निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी आगामी सत्रों में 23,500 के स्तर को बचाने में विफल रहता है, तो 23,263 (नवंबर का निचला स्तर) की ओर गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 8:37 AM
Trade Setup : बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला डर का पैमाना इंडिया VIX 1.33 फीसदी बढ़कर 14.66 पर पहुंच गया,जो तेजड़ियों के लिए सावधानी का संकेत है
Market today: निफ्टी कल एक और कारोबारी सत्र में दबाव में रहा। 9 जनवरी को इसमें 0.70 फीसदी की गिरावट आई। लेकिन यह 23,500 पर सपोर्ट हासिल करने में कामयाब रहा जो अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन के साथ मेल खाता है। कुल मिलाकर बाजार का रुझान मंदड़ियों के पक्ष में बना हुआ है। मोमेंटम इंडीकेटर निगेटिव जोन में हैं और निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी आगामी सत्रों में 23,500 के स्तर को बचाने में विफल रहता है, तो 23,263 (नवंबर का निचला स्तर) की ओर गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि,अगर यह 23,500 से ऊपर बना रहता है,तो यह 23,900-24,000 की और बढ़ता दिख सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 के लिए अहम स्तर (23,527)
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,502, 23,458 और 23,387
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,644, 23,688 और 23,759
बैंक निफ्टी के लिए प्रमुख स्तर (49,504)
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 49,728, 49,862, और 50,079
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 49,294, 49,160, और 48,943
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 50,329, 51,015
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 49,278, 47,870
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,500 की स्ट्राइक पर 67.54 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 31.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी में 51,000 की स्ट्राइक पर 16.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
49,000 की स्ट्राइक पर 12.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला डर का पैमाना इंडिया VIX 1.33 फीसदी बढ़कर 14.66 पर पहुंच गया,जो तेजड़ियों के लिए सावधानी का संकेत है। तेजड़ियों के एक्शन मोड में आने के लिए इसे 14 के स्तर से नीचे गिरना होगा।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 9 जनवरी को बढ़कर 0.92 हो गया,जो पिछले सत्र में 0.83 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक : कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक : बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस और आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक : कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।