Top 20 Stocks Today- क्रूड में उबाल देखने को मिला है। क्रूड का उबाल भी बाजार का मूड बिगाड़ सकता है। रूस पर अमेरिका की सख्ती से क्रूड का भाव 81 डॉलर के पार निकलकर 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। नैचुरल गैस में भी 6% से ज्यादा का उछाल नजर आ रहा है। इसकी वजह से आज ऑयल एंड गैस, पेंट और सीमेंट कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए AVENUE SUPERMARTS और Axis Bank सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।