Top 20 Stocks Today- इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध से क्रूड में जोरदार उबाल नजर आया है। शुक्रवार को कच्चा तेल 5 परसेंट से ज्यादा उछला। ब्रेंट 90 के पार निकला। जंग के चलते उत्पादन घटने की आशंका है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए CHAMAN LAL SETIA EXPORTS और DELTA CORP सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
