Top 20 Stocks Today- इन्वेंट्री बढ़ने और डिमांड की चिंताओं से क्रूड में भारी गिरावट देखने को मिली। तेल का भाव साढ़े 4 परसेंट से ज्यादा गिरकर 78 डॉलर के नीचे आ गया। इसकी वजह से OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में रौनक दिख सकती है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SUNDARAM FINANCE और PB FINTECH सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
