Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- NALCO पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया। उनका कहना है कि ओडीशा में दो कोल ब्लॉक्स के लिए करार किया गया है। कंपनी ने Utkal-D, Utkal E ब्लॉक्स के लिए करार किया है। कंपनी ने अपनी कोल क्षमता 4 MTPA तक बढ़ाने के लिए करार किया। इस लीज की वैधता 21अप्रैल 2051 तक रहेगी
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 9:33 AM
ASTRAL पर दूसरे एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि शेयर में 2 साल का रेंज ब्रेकआउट देखने को मिला, लिहाजा इसमें गिरावट की आशंका है
Top 20 Stocks Today-अगले कुछ महीनों के दौरान डिमांड सुधरने की उम्मीद से क्रूड में तेजी की संभावना है। इसका भाव एक परसेंट से ज्यादा चढ़कर 73 डॉलर के पार निकल गया। मंगलवार को नेचुरल गैस में भी 7% से ज्यादा का उछाल दिखाई दिया। वहीं सोने और चांदी में भी हल्की बढ़त नजर आई। इसकी वजह से आज ऑयल एंड गैस, पेंट और सीमेंट के साथ गोल्ड लोन में कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NALCO और ASTRAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
यतिन मोता की टीम
1) BPCL (GREEN)
कंपनी 150 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित हुई। प्रोजेक्ट से करीब 100 करोड़ रुपये सालाना आय का अनुमान है
2) NALCO (GREEN)
ओडीशा में दो कोल ब्लॉक्स के लिए करार किया। Utkal-D, Utkal E ब्लॉक्स के लिए करार किया। कोल क्षमता 4 MTPA तक बढ़ाने के लिए करार किया। लीज की वैधता 21अप्रैल 2051 तक रहेगी
3) MAX INDIA (GREEN)
कंपनी मैक्स टावर में 3 मंजिलें बेचेगी। कंपनी को बिक्री से 105 करोड़ रुपये के आय की उम्मीद है
4) MACROTECH DEVELOPERS (RED)
रद्द हुए करार के लिए वेंडर को 40 करोड़ रुपये देने का निर्देश आया है
5) GLAND PHARMA (RED)
कंपनी के Cenexi’s Fontenay मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 10 आपत्तियां मिली। फ्रांस की सेफ्टी बॉडी ने 10 आपत्तियां जारी की है। इस महीने 9-19 दिसंबर 2024 के बीच ANSM GMP ने जांच की थी
6) CEIGALL INDIA (GREEN)
NHAI के साथ 981 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए करार किया
7) PANACEA BIOTEC (GREEN)
UNICEF से कंपनी को $149.5 लाख का ऑर्डर मिला। कंपनी bOPV के 11.5 करोड़ डोज सप्लाई करेगी
8) OLA ELECTRIC (GREEN)
कंपनी ने क्रिसमस पर 3200 नए स्टोर खोले हैं। देशभर में कुल स्टोर की संख्या 4000 हुई। देश की सबसे बड़ी EV डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी बनी
9) PNB Hsg Fin (GREEN)
MOSL की खरीदारी की सलाह है। इसका लक्ष्य 1,160 रुपये/शेयर तय किया है
10) Cello World (GREEN)
ICICI Sec की खरीदारी की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 960 रुपये/शेयर तय किया है
शेयर 50WEMA के नीचे कायम है। शेयर में शॉर्ट रोलओवर की आशंका है
2 HDFC AMC (RED)
कंपनी का शेयर 100DEMA के नीचे फिसला। शेयर पर अगला सपोर्ट 4100 रुपये के लेवल पर हो सकता है
3 ASTRAL (RED)
शेयर में 2 साल का रेंज ब्रेकआउट देखने को मिला। लिहाजा इसमें गिरावट की आशंका है
4 ITC (GREEN)
शेयर अक्टूबर के बाद सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ
5 INDIGO (GREEN)
शेयर में 4520 के ऊपर मजबूत रेंज ब्रेकआउट की उम्मीद है
6 INFO EDGE (GREEN)
शेयर ने 20DEMA पर मजबूत बेस बनाया। फ्रेश ब्रेकआउट 8707 रुपये के ऊपर संभव है
7 JUBL FOODS (GREEN)
शेयर 700 रुपये के स्तर के पार निकला। शेयर में तेजी की उम्मीद है
8 OBERIO REALITY (GREEN)
इसमें बुलिश फ्लैग नजर आया है लिहाजा शेयर में उछाल आ सकता है
9 PETRONET (GREEN)
शेयर लगातार स्लोपिंग डाउनवर्ड चैनल के ऊपर कायम है
10) USL (GREEN)
शेयर सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ। शेयर में तेजी की उम्मीद है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)