Top 20 Stocks Today- क्रूड दबाव में आया। इसका भाव एक दिन में 3% गिरा। ब्रेंट का भाव $73 के नीचे फिसला। WTI का भाव $69 के नीचे फिसला। इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर संभव है। 1 दिसंबर को OPEC+ देशों की बैठक होगी। OPEC+ जनवरी से उत्पादन बढ़ाना रोक सकता है । इसकी वजह से आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, सीमेंट, पेंट कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है और बाजार की नजरें भी इन स्टॉक्स पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए RITES और Tech Mahindra सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।