Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- GUJARAT AMBUJA EXPORTS पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में लिक्विड ग्लूकोज प्लांट शुरू किया। मालदा प्लांट की क्षमता 120 TPD लिक्विड ग्लूकोज है। ये देश की सबसे बड़ी लिक्विड ग्लूकोज कंपनी है। देश भर में कंपनी के 5 लिक्विड ग्लूकोज प्लांट हैं

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 11:16 AM
Story continues below Advertisement
VENUE SUPERMARTS पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बेंगलुरु के हेसरघट्टा रोड में कंपनी ने नया स्टोर खोला। कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 347 हुई

Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल ने तेजी पकड़ी है। कच्चा तेल 4 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। ब्रेंट का भाव $84 के करीब पहुंचा। शुक्रवार को ब्रेंट का भाव $84 के पार निकला था। WTI में भी $80 के ऊपर कारोबार दिख रहा है। OPEC+ देश उत्पादन में कटौती जारी रखेंगे। जून 2024 तक उत्पादन में कटौती जारी रहेगी। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए GUJARAT AMBUJA EXPORTS और AVENUE SUPERMARTS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) SIGNATURE GLOBAL (Green)

गुरुग्राम में डिलक्स DXP प्रोजेक्ट में रिकॉर्ड बिक्री हुई। डिलक्स DXP प्रोजेक्ट 3,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री हुई


2) MOIL (Green)

फरवरी में रिकॉर्ड 1.51 लाख टन उत्पादन किया। फरवरी में मैंगनीज ओर का उत्पादन सालाना आधार पर 15% बढ़ा। फरवरी 2024 तक कुल उत्पादन 15.84 लाख रहा। फरवरी 2024 में अब तक 37% की रिकॉर्ड ग्रोथ रही। फरवरी में बिक्री 18% बढ़कर 1.56 लाख टन रही

3) GUJARAT AMBUJA EXPORTS (Green)

पश्चिम बंगाल के मालदा में लिक्विड ग्लूकोज प्लांट शुरू किया। मालदा प्लांट की क्षमता 120 TPD लिक्विड ग्लूकोज है। ये देश की सबसे बड़ी लिक्विड ग्लूकोज कंपनी है। कंपनी की कुल लिक्विड ग्लूकोज क्षमता 900 TPD है। देश भर में कंपनी के 5 लिक्विड ग्लूकोज प्लांट हैं

4) PATEL ENGINEERING (Green)

कंपनी की JV को 525.4 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। तेलंगाना सरकार से RCC प्रोजेक्शन वॉल के लिए ऑर्डर मिला

5) ZAGGLE PREPAID (Green)

कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ करार किया

6) ELECTRONICS MART (Green)

कंपनी ने तेलंगाना में मल्टी ब्रांड स्टोर की शुरुआत की। 'बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स' के नाम से मल्टी ब्रांड स्टोर की शुरुआत की

7) REFEX INDUSTRIES (Green)

कंपनी ने धन जुटाने की योजना बनाई है

8) AMI ORGANICS (Green)

कंपनी को उसके दो प्रोडक्ट के लिए पेटेंट मिला

9) DWARIKESH SUGAR (Green)

शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर बोर्ड 8 फरवरी को चर्चा करेगा

10) BAJAJ HEALTHCARE (RED)

इंडिया रेटिंग ने कंपनी की लॉन्ग टर्म इश्यूअर रेटिंग A- की। कंपनी का आउटलुक भी स्टेबल से निगेटिव किया

नीरज वाजपेयी की टीम

1- NTPC (Green)

बोर्ड की सिंगरौली सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में निवेश की मंजूरी मिली। कंपनी की पावर प्लांट में 17195 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है

2- POWER GRID (Green)

PM मोदी करीब 56000 करोड़ रुपये के पावर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे

3- AVENUE SUPERMARTS (Green)

बेंगलुरु के हेसरघट्टा रोड में कंपनी ने नया स्टोर खोला। कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 347 हुई

4-ONGC (Green)

कच्चा तेल 4 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा। ब्रेंट $84 के करीब पहुंचा। OPEC+ देश जून 2024 तक उत्पादन में कटौती जारी रखेंगे

5-HOEC (Green)

कच्चा तेल 4 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा। ब्रेंट $84 के करीब पहुंचा। OPEC+ देश जून 2024 तक उत्पादन में कटौती जारी रखेंगे

6-GODREJ PROPERTIES (Green)

बेंगलुरु में 62 एकड़ जमीन डेवलप करने का करार किया। कंपनी नॉर्थ बेंगलुरु में टाउनशिप बनाएगी। प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल के तहत करार किया

7-DR LAL (Red)

Bharath U ने कंपनी के CEO, KMP के पद से इस्तीफा दिया

8-DALMIA BHARAT (Green)

Kotak Instl Eq ने डालमिया भारत पर ऐड कॉल दिया। उन्होंने इसका टारगेट 2,320 रुपये प्रति शेयर तय किया है

9-TATA STEEL (Red)

सीएलएसए ने टाटा स्टील पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 145 रुपये से घटाकर 135 रुपये तय किया है

10-JSW STEEL (Red)

जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक में आज दबाव दिख सकता है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।