Top 20 Stocks Today- एक दिन में कच्चे तेल का भाव 3% से ज्यादा चढ़ा। ब्रेंट का भाव 82 डॉलर के करीब पहुंचा। WTI में भी 76 डॉलर के ऊपर कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। कीमतों में लगातार दूसरे महीने तेजी देखने को मिल रही है। 2024 में अब तक कच्चा तेल 6% चढ़ा। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BHEL और ITD CEMENTATION सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
