Get App

अदाणी एंटरप्राइजेज सहित इन 5 शेयरों ने इस हफ्ते किया मालामाल, सिर्फ 5 दिन में दिया 43% तक का रिटर्न

Top 5 Gainers This Week: शेयर बाजार के लिए बीता कारोबारी हफ्ता तेजी भरा रहा। पिछले सोमवार से शुक्रवार तक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.3% चढ़े हैं। शुक्रवार को कारोबार खत्म होते समय 900 अंक बढ़कर 59,808 के स्तर पर बंद हुआ। इस तेजी भरे माहौल के बीच पिछले हफ्ते कई शेयरों में 40% से अधिक की उछाल देखी गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 04, 2023 पर 7:35 PM
अदाणी एंटरप्राइजेज सहित इन 5 शेयरों ने इस हफ्ते किया मालामाल, सिर्फ 5 दिन में दिया 43% तक का रिटर्न
Gainers This Week: पिछले हफ्ते कई शेयरों में 40% से अधिक की उछाल देखी गई

Top 5 Gainers This Week: शेयर बाजार के लिए बीता कारोबारी हफ्ता तेजी भरा रहा। पिछले सोमवार से शुक्रवार तक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.3% चढ़े हैं। शुक्रवार को कारोबार खत्म होते समय 900 अंक बढ़कर 59,808 के स्तर पर बंद हुआ। इस तेजी भरे माहौल के बीच पिछले हफ्ते कई शेयरों में 40% से अधिक की उछाल देखी गई। जिस शेयर ने पिछले हफ्ते अपने निवेशकों को सबसे अधिक रिटर्न दिया, वह अदाणी एंटरप्राइजेज है। इसके अलावा मैक्रोटेक डेवलेपर्स, आदर्श प्लांट प्रोटेक्ट, आदर्श प्लांट प्रोटेक्ट और तुलस्यान एनईसी भी पिछले हफ्ते सबसे अधिक रिटर्न देने वाले टॉप-5 शेयरों में शामिल रहे।

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)

यह बीते कारोबारी हफ्ते में सबसे अधिक रिटर्न देने वाला शेयर साबित हुआ। शुक्रवार को अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 16.60% की तेजी के साथ 1,874.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले 5 कारोबारी दिन में ये शेयर 43.28% चढ़ा है।

मैक्रोटेक डेवलेपर्स (Macrotech Developers)

यह शेयर शुक्रवार को कारोबार खत्म होते समय 0.27% बढ़कर 1,000 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 5 दिनों में इस रियल एस्टेट कंपनी का शेयर 38.36% फीसदी चढ़ चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें