Get App

Wedding Stocks: शादियों का आया सीजन, ये 9 स्टॉक्स करा सकते हैं जोरदार कमाई, रखें नजर

Wedding Stocks: इस साल वेडिंग सीजन में करीब 35 लाख शादियां होने का अनुमान है। इन शादियों में करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये तक खर्च हो सकते हैं। इसके चलते दिसंबर तिमाही में बहुत सारी कंपनियों की बिक्री आसमान में पहुंच जाती है। आज हम आपको 9 ऐसी ही कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिनपर आपको इस वेडिंग सीजन के दौरान नजर रखनी चाहिए-

Vikrant singhअपडेटेड Nov 27, 2023 पर 10:15 PM
Wedding Stocks: शादियों का आया सीजन, ये 9 स्टॉक्स करा सकते हैं जोरदार कमाई, रखें नजर
Wedding Stocks: वेडिंग सीजन के दौरान लाइफस्टॉइल और ज्वैलरी स्टॉक्स खासतौर से फोकस में रहते हैं

Wedding Stocks: भारत में शादी मतलब खूब सारा खर्चा। गहने से लेकर अपने-रिश्तेदारों के कपड़े खरीदने तक, भारतीय शादियों में जमकर पैसा उड़ाया जाता है। व्यापारियों की एक संस्था है, कैट (CAIT) यानी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स। इसका अनुमान है कि इस साल वेडिंग सीजन में करीब 35 लाख शादियां होंगी और इन शादियों में करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये तक खर्च हो सकते हैं। शादियों में लोग नई गाड़ियों, नए कपड़े, गहने और घर के रिनोवेशन आदि पर खूब खर्चा करते हैं। इसके चलते दिसंबर तिमाही में बहुत सारी कंपनियों की बिक्री आसमान में पहुंच जाती है और उन्हें खूब प्रॉफिट होता है। आज हम आपको 9 ऐसी ही कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिनपर आपको इस वेडिंग सीजन के दौरान नजर रखनी चाहिए-

अरविंद फैशंस (Arvind Faishons)

यह देश की कुछ बड़ी लाइफस्टाइल कंपनियों में से एक भारत में जींन्स का कल्चर लाने में इस कंपनी का काफी बड़ा योगदान है। इसके पास आज फ्लाइंग मशीन सहित कई बड़े ब्रांड है। साथ ही एरो, टॉमी हिलफाइजर, केल्विन क्लेन जैसे कई बड़े इंटरनेशनल ब्रांड भी यही कंपनी मैनेज करती है। पिछले एक महीने में इसका शेयर करीब 34% बढ़ा है।

रेमेंड (Raymond)

घर में शादी हो और लोग रेमंड का शूट नही खरीदे। ऐसा तो शायद ही हो। इसके अलावा कंपनी के पास पार्क एवेन्यू और कलर प्लस जैसे ब्रांड भी है, जिसे लोग शादी सीजन के दौरान खूब खरीदते हैं। हालांकि रेमेंड ग्रुप के मालिक इस समय पारिवारिक मुश्किलों में घिरे हैं, जिसके चलते इस स्टॉक का प्रदर्शन हाल के कुछ दिनों में थोड़ा नीचे आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें