Top Bullish Stock: बाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट्स ने जताया इन शेयरों पर डबल भरोसा, दांव लगा कमाए मुनाफा

Top Bullish Stock: बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी पिछले साल नवंबर का निचला स्तर तोड़कर 23200 के नीचे तक फिसला है।ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 11:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रचना वैद्य Tata Steelके शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 130 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है

Top Bullish Stock:  बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी पिछले साल नवंबर का निचला स्तर तोड़कर 23200 के नीचे तक फिसला है। बैंक निफ्टी भी 500 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली ज्यादा रहा। डर का इंडेक्स INDIA VIX 6% से ज्यादा चढ़ा है। बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड देखने को मिल रही है। रियल एस्टेट, मेटल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। लोढ़ा और प्रेस्टीज रियल एस्टेट में 3% से ज्यादा गिरे। वहीं IT और FMCG शेयरों में गिरावट सबसे कम रह। क्रूड के 81 डॉलर के पार निकलने से OMCs और एविएशन शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। HPCL 6% फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं ऊंचे क्रूड से ऑयल इंडिया 3% से ज्यादा उछला है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Adani Enterprises: प्रकाश गाबा Adani Enterprises के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2350 -2300 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


मानस जयसवाल की पसंद

BEL- मानस जयसवाल BEL के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 276 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 260 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की पसंद

Pidilite Industries- आशीष बहेती Pidilite Industries के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2950 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2850 - 2800 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

राजेश सातपुते की पसंद

Infosys (Fut)- राजेश सातपुते Infosys के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1940 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2000 - 2020 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

रचना वैद्य की पसंद

Tata Steel (Fut)- रचना वैद्य Tata Steelके शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 130 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 123 -119 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

मयूरेश जोशी की पसंद

Aster DM- मयूरेश जोशी ने Aster DM में पोजिशनल खरीदारी की राय दी है।

Big Stock: कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से इन शेयरों को होगा फायदा, इनमें भी दिखेगा एक्शन

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।