Get App

Top Bullish Stock: एक्सपर्ट्स से जानें आज बाजार में किन शेयरों में मिलेगा डबल रिटर्न

बाजार में गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। निचले स्तरों से निफ्टी करीब 80 प्वाइंट सुधरकर 22900 के नीचे कामकाज कर रहा है। IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2025 पर 11:58 AM
Top Bullish Stock: एक्सपर्ट्स से जानें  आज बाजार में किन शेयरों में मिलेगा डबल रिटर्न
प्रकाश गाबा HDFC Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1707 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है।

बाजार में गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। निचले स्तरों से निफ्टी करीब 80 प्वाइंट सुधरकर 22900 के नीचे कामकाज कर रहा है। IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। जेपी मॉर्गन की आउटपरफॉर्म रेटिंग से पर्सिस्टेंट करीब 3 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। 7200 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया। टेक महिंद्रा और LTIMINDTREE भी एक दो परसेंट मजबूत नजर आ रहा है। डिफेंस और रेवले शेयरों में कमजोरी देखने को मिला। BHEL, मझगांव डॉक और गार्डेन रीच में 2-3 परसेंट की गिरावट आई। RVNL, इरकॉन, रेलटेल भी 3-4 परसेंट लुढ़के है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

प्रकाश गाबा की पसंद

HDFC Bank-प्रकाश गाबा HDFC Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1707 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1740 -1750 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

मानस जयसवाल की पसंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें