फ्लैट शुरुआत के बाद बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी। निफ्टी करीब डेढ़ सौ प्वाइंट चढ़कर 24750 के करीब कारोबार कर रहा। बैंकों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी खरीदारी रही। IT शेयरों में शानदार रिकवरी देखने को मिली। आईटी इंडेक्स 1 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। इंफोसिस 2% चढ़े। वही FMCG, रियल्टी, सीमेंट और डिफेंस शेयरों में भी खरीदारी रही। ITC के मिलेजुले नतीजों से FMCG में जोश देखने को मिल रहा है। ITC करीब 2 परसेंट मजबूत हुआ। ऊधर FMCG इंडेक्स भी डेढ़ परसेंट चढ़ा है। साथ ही वरुण बेवरेजेज, टाटा कंज्यूमर और नेस्ले में भी डेढ़ से 3 परसेंट की तेजी आई। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
