Top call: वौलेटाइल मार्केट में ये 6 शेयर देंगे मुनाफा, जल्दी करें कहीं चूक ना जाए मौका

RBI की ओर से रिस्क वेटेज घटाने से बैंकिंग और NBFCs में जोरदार तेजी आई। मिड-स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। मिडकैप इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। मिडकैप इंडेक्स करीब 550 प्वाइंट फिसला है।ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 12:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वोलैटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। मिड-स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।

वोलैटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। मिड-स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। मिडकैप इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। मिडकैप इंडेक्स करीब 550 प्वाइंट फिसला है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5% से ज्यादा फिसला है। इस बीच केबल कारोबार में अल्ट्राटेक की एंट्री से केबल & वायर शेयरों में शॉर्ट सर्किट लगा है। पॉलिकैब 15 परसेंट टूटा है। KEI, हैवेल्स, फिनोलेक्स और RR KABEL में 10 परसेंट तक की गिरावट आई। अल्ट्राटेक की केबल और वायर में एंट्री बाजार को पसंद नहीं आई। शेयर 4 परसेंट गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। RBI की ओर से रिस्क वेटेज घटाने से बैंकिंग और NBFCs में जोरदार तेजी आई। 7% के उछाल के साथ बंधन बैंक टॉप गेनर बना। RBI बैंक भी 4% ऊपर कामकाज करेगा। वहीं NBFCs में L&T FINANCE, चोला और श्रीराम फाइनेंस 4 से 5% दौड़े है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

मानस जयसवाल की पसंद

LIC (FUT)- मानस जयसवाल LIC के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 766 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 735 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Havells: प्रकाश गाबा Havells के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1530 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1570-1580 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा

रचना वैद्य की पसंद

Godrej Properties (FUT)-रचना वैद्य Godrej Properties के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2010 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1970-1950 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की पसंद

Nestle India- आशीष बहेती Nestle India के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2210 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2290-2350 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

राजेश सातपुते की पसंद

Colgate (FUT)- राजेश सातपुते Colgate के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2490 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2580-2600 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

अमित सेठ की पसंद

Ashok Leyland- अमित सेठ Ashok Leyland के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 223 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 235 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

Stock Market : एचपीसीएल, गोदरेज कंज्यूमर में बनेगी तेजी, इन शेयरों में भी दिखेगा एक्शन

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।