Gainers & Losers: Nifty पर भारती एयरटेल और टाइटन आज के टॉप गेनर, टॉप लूजर्स में कौन से नाम शामिल
Top Gainers & Losers: 20 मार्च को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं
भारती एयरटेल का शेयर दिन में 1709.65 रुपये के हाई तक गया और बाद में 1704 रुपये पर सेटल हुआ।
20 मार्च को शेयर बाजार में शानदार तेजी दिखी। बीएसई सेंसेक्स 899.01 अंकों की छलांग लगाकर 76,348.06 पर बंद हुआ। दिन में यह 76,456.25 के हाई तक चला गया था। इसी तरह एनएसई निफ्टी कारोबार बंद होने पर 283.05 अंक चढ़कर 23,190.65 पर बंद हुआ। दिन में इसने 23,216.70 का हाई देखा। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। गुरुवार के कारोबार में निफ्टी पर कौन से शेयर टॉप गेनर और कौन से टॉप लूजर रहे, आइए जानते हैं...
Nifty50 के टॉप गेनर्स
Bharti Airtel । मौजूदा भाव: ₹1704 (+4.08%)
भारती एयरटेल का शेयर दिन में 1709.65 रुपये के हाई तक गया और बाद में 1704 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि वह केरल की दिग्गज टेलिकॉम ऑपरेटर बन गई है। कंपनी के पास राज्य में सबसे ज्यादा नेटवर्क साइट्स हैं। भारती एयरटेल ने पिछले दो सालों में केरल में लगभग 2500 साइट डिप्लॉय की हैं। इसके बाद राज्य में इसकी टोटल साइट 11,000 से ज्यादा हो चुकी हैं।
Titan Company । मौजूदा भाव: ₹3183.05 (+3.47%)
दिन में शेयर 3205 रुपये के हाई तक गया लेकिन कारोबार बंद होने पर 3183.05 रुपये पर सेटल हुआ। IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने Titan में 3160 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी है। उनका कहना है कि इसमें 3260 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 3118 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
कंपनी का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ रुपये हो गया है। दिन में शेयर 5258.95 रुपये के हाई तक गया। शेयर की खरीद बढ़ने का कोई खास कारण सामने नहीं आया है। एक सप्ताह पहले जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज ने आयशर मोटर्स के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी थी और टारगेट प्राइस 5665 रुपये प्रति शेयर रखा था। यह शेयर के वर्तमान भाव से 8 प्रतिशत ज्यादा है।
Bajaj Auto । मौजूदा भाव: ₹7920 (+2.57%)
शेयर दिन में 7,951.95 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 2.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है। हाल ही में कंपनी के बोर्ड ने राजीवनयन बजाज को अगले 5 साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के तौर पर फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दी है। Bajaj Auto अपनी सहायक कंपनी बजाज ऑटो क्रेडिट में 1,500 करोड़ रुपये तक का निवेश करने वाली है।
Britannia Industries । मौजूदा भाव: ₹4828 (+2.57%)
अच्छी खरीदारी के चलते ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर दिन में 4840 रुपये के हाई तक चला गया। बाद में यह 4828 रुपये पर बंद हुआ। दिन में शेयर ने 4715 रुपये का लो भी देखा।
इंडसइंड बैंक का शेयर दिन में 681 रुपये के लो तक गया लेकिन बाद में यह थोड़ा संभला। शेयर के लिए सेंटिमेंट बियरिश बना हुआ है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इंडसइंड बैंक के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1,400 रुपये से घटाकर 850 रुपये कर दिया है। रेटिंग 'बाय' से 'रिड्यूस' कर दी है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस 925 रुपये कर दिया है। ICICI Securities ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 850 रुपये कर दिया है। नुवामा ने 750 रुपये और निर्मल बंग ने 900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। पीएल कैपिटल ने 1,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
Bajaj Finance । मौजूदा भाव: ₹8680 (-0.59%)
बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी 20 मार्च को बिकवाली रही और दिन में कीमत 8,541.15 रुपये के लो तक चली गई। एक दिन पहले शेयर में तेजी रही थी और एनएसई पर 52 वीक का हाई 8,879 रुपये क्रिएट हुआ था। कंपनी के MD राजीव जैन का कार्यकाल 31 मार्च 2025 को पूरा होने वाला है। कहा जा रहा है कि उन्हें एग्जीक्यूटिव कैपेसिटी में बजाज फिनसर्व के बोर्ड में प्रमेाट किया जा सकता है।
एक दिन पहले खबर आई थी कि ट्रेंट की सब्सिडियरी बुकर इंडिया लिमिटेड (BIL) टीएचपीएल सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (TSSL) में 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करेगी। यह खरीद ट्रेंट हाइपरमार्केट प्राइवेट लिमिटेड (THPL) से की जाएगी और इसके लिए शेयर खरीद समझौता हो गया है। TSSL वेयरहाउसिंग और अन्य रिलेटेड सर्विसेज के कारोबार में है। यह डील 166.36 करोड़ रुपये की रहेगी।
Shriram Finance । मौजूदा भाव: ₹666.30 (-0.25%)
दिन में शेयर ने 665 रुपये का लो देखा। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.25 लाख करोड़ रुपये रह गया है। चंदन तपारिया ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 714 रुपये प्रति शेयर रखा है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।