Top Gainer This Week: शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते (2 से 6 दिसंबर) शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले 6 महीने की सबसे अधिक साप्ताहिक बढ़त के साथ बंद हुए। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों, क्रूड ऑयल के दाम में नरमी और अनुमानों के मुताबिक RBI पॉलिसी के चलते के चलते बाजार में बुल्स गैंग का दबदबा रहा। BSE Sensex इस हफ्ते 1,906.33 अंक या करीब 2.38 फीसदी बढ़कर 81,709.12 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी इस हफ्ते 546.7 अंक या 2.26 फीसदी की तेजी आई। इस बीच कई शेयरों में भी शानदार तेजी देखने को मिली। यहां इस हफ्ते के सबसे अधिक रिटर्न देने वाले 5 शेयरों के बारे में बता रहे हैं-
