Get App

इस हफ्ते इन 5 शेयरों ने किया मालामाल, बस 5 दिन में दिया 65% तक का रिटर्न, क्या आपके पास हैं?

Top Gainers This Week: भारतीय शेयर बाजारों के लिए यह कारोबारी हफ्ता (26 से 30 अगस्त) शानदार रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इस हफ्ते 1.6 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। दोनों इंडेक्सों ने इस हफ्ते अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। निफ्टी तो पिछले 12 दिनों से हरे निशान में बंद हो रहा है, जो इसके इतिहास की अबतक की सबसे लंबी तेजी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 31, 2024 पर 3:14 PM
इस हफ्ते इन 5 शेयरों ने किया मालामाल, बस 5 दिन में दिया 65% तक का रिटर्न, क्या आपके पास हैं?
Top Gainers This Week: गौरा लीजिंग के शेयर पिछले 5 दिनों में 64.55% का बंपर रिटर्न दिया है

Top Gainers This Week: भारतीय शेयर बाजारों के लिए यह कारोबारी हफ्ता (26 से 30 अगस्त) शानदार रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इस हफ्ते 1.6 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। दोनों इंडेक्सों ने इस हफ्ते अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। निफ्टी तो पिछले 12 दिनों से हरे निशान में बंद हो रहा है, जो इसके इतिहास की अबतक की सबसे लंबी तेजी है। साथ ही यह पिछले 2 महीने में इसका सबसे बड़ा वीकली गेन था। आईटी, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स इस हफ्ते 3 से 4 फीसदी चढ़कर बंद हुए हैं। इस बीच आइए उन 5 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें इस कारोबारी हफ्ते के दौरान सबसे अधिक उछाल दर्ज की गई।

1. गौरा लीजिंग (Gowra Leasing)

यह इस हफ्ते का सबसे अधिक रिटर्न देने वाला शेयर है। बस पिछले 5 दिनों में इसने अपने निवेशकों को 64.55 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है। यह एक बेहद छोटी NBFC कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 20.25 करोड़ रुपये है। शु्क्रवार 30 अगस्त को इसके शेयर 10 पर्सेंट की अपनी अपर सर्किट सीमा को छूकर 67.48 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

2. कोरल न्यूजप्रिंट्स (Coral Newsprints)

इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में अपने निवेशकों को 61.76 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है। यह कंपनी पेपर एंड पेपर प्रोडक्ट्स बनाने के कारोबार में है। यह एक बेहद छोटी कंपनी है, जिसका मार्केट कैप करीब 9.55 करोड़ रुपये है। शु्क्रवार 30 अगस्त को इसके शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह 18.91 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें