Multibagger Stocks: पिछले करीब 4 सालों से लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। हालांकि इसके बाद भी कई लार्जकैप शेयरों ने दमदार प्रदर्शन किया और निवेशकों को शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यहां हम म्यूचुअल फंड हाउसों के निवेश वाले कुछ ऐसे ही लार्जकैप शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में 400 प्रतिशत तक रिटर्न दिया है। रिटर्न के ये आंकड़ें 22 मार्च, 2024 तक के हैं। वहीं म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो से जुड़ा आंकड़ा 29 फरवरी 2024 तक का है।
