Get App

Top Picks Today: बाजार में खरीदारी का जोश हावी, एक्सपर्ट्स के सुझाए इन शेयरों पर निवेश से होगी कमाई

Top Picks: आईटी इंडेक्स करीब 2 परसेंट की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। दरअसल, अमेरिका में मंदी का डर कम होने से आईटी सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। MPHASIS 4% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 11:55 AM
Top Picks Today: बाजार में खरीदारी का जोश हावी, एक्सपर्ट्स के सुझाए इन शेयरों पर निवेश से होगी कमाई
प्रकाश गाबा टीसीएस के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4270 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है।

Top Picks: अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर जहां OUTPERFORM कर रहे हैं। आईटी इंडेक्स करीब 2 परसेंट की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। दरअसल, अमेरिका में मंदी का डर कम होने से आईटी सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। MPHASIS 4% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही बिड़लासॉफ्ट, LTIM और विप्रो भी 3% चढ़े है। इधर रियल्टी शेयरों में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। ऐसे में बाजार जानकार आपके निवेश को और भी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनिंदा स्टॉक लेकर आए है जिनमें दांव लगाकर आपकी कमाई दोगुनी हो सकती है। आइए इन स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

TCS: प्रकाश गाबा टीसीएस के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4270 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4400 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

शिल्पा राउत की पसंद

DLF- शिल्पा राउत डीएलएफ पर बुलिश नजर आ रहा है। शिल्पा ने स्टॉक 800 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 860-880 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दीहै।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें