Top stock picks : अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार आज जोश में नजर आ रहा है। 12.15 बजे के आसपास निफ्टी 237.95 अंक यानी 1 फीसदी की बढ़त के साथ 24,018 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 763 अंक यानी 1.00 फीसदी की तेजी लेकर 77360 के आसपास दिख रहा है। जियोपोलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बीच हाल के दिनों में बाजार में भारी उठा-पटक देखने को मिली है। ऐसे बाजार में कमाई करने के लिए हमें क्वालिटी शेयरों पर ही फोकस करना चाहिए। यहां ऐसे शेयर बताने के लिए हमारे साथ हैं। कैटालिस्ट वेल्थ के को-फाउंडर प्रशांत सावंत, जियोजीत के गौरांग शाह, मानसजायसवाल डॉट कॉम के मानस जायसवाल और दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट राजेश सतपुते।
