Get App

Top Technical Picks: इन पांच शेयरों का टेक्निकल सेटअप बहुत शानदार, शॉर्ट से मीडियम टर्म में देंगे जबरदस्त रिटर्न

Top Technical Picks: सोमिल मेहता ने कहा कि आज उनकी नजर में दो सेक्टर हैं। ये हैं एफएमसीजी और फार्मा। फार्मा बहुत ही बढ़िया लग रहा है। इसमें बहुत सारे ऐसे स्टॉक्स हैं जो इस समय बहुत ही ज्यादा अच्छे रिस्क रिवॉर्ड पर हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 15, 2026 पर 1:22 PM
Top Technical Picks: इन पांच शेयरों का टेक्निकल सेटअप बहुत शानदार, शॉर्ट से मीडियम टर्म में देंगे जबरदस्त रिटर्न
Top Technical Picks : भारती एयरटेल पर बात करते हुए सोमिल मेहता ने कहा कि इस शेयर पर भी उनका व्यू पॉजिटिव है। पिछले 6 महीनों में इस शेयर में बहुत अच्छा करेक्शन आया है। इसने ऊपर में 2150 रुपए से नीचे में 1750 रुपए तक का बॉटम बनाया है

Top Technical Picks : बाजार में आज भी तेजी देखने को मिल रही है, हालांकि ऊपर के गिरावट आई है। फिलहाल 12.40 बजे के आसपास निफ्टी 66.75 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 23,755 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं सेंसेक्स 220 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 75,620 के आसपास कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी एक सीमित दायरे में दिख रहे हैं। तेल से जुडें शेयर, मेटल,PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही। हालांकि मीडिया और IT शेयरों बाजार को सहारा रहे हैं। मार्केट ब्रेथ कमजोर दिख रही है। 1,744 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,859 शेयरों में गिरावट दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट का रुख बना हुआ है।

ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर बात करते हुए मिरे असेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) के सोमिल मेहता ने कहा कि आज उनकी नजर में दो सेक्टर हैं। ये हैं एफएमसीजी और फार्मा। फार्मा बहुत ही बढ़िया लग रहा है। इसमें बहुत सारे ऐसे स्टॉक्स हैं जो इस समय बहुत ही ज्यादा अच्छे रिस्क रिवॉर्ड पर हैं। इन शेयरों में जाइडस लाइफ एंड एल्कम लैब्स शामिल हैं। फार्मा पैक से इन दोनों शेयरों में खरीदारी की सलाह होगी। एफएमसीजी पैक में एचयूएल का शेयर बहुत अच्छा लग रहा है। इस शेयर ने बढ़ना शुरू कर दिया है। इसमें एक ट्रायंगल पैटर्न बना है जो लगता है कि ऊपर की तरफ टूटेगा। एफएमसीजी से सोमिल मेहता की दूसरी पसंद है यूनाइटेड स्पिरिट्स।

उनका कहना है कि ये चारों शेयर मीडियम टर्म में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंनें आगे कहा कि हालांकि वे इस शेयरों पर शॉर्ट टर्म व्यू नहीं दे रहे हैं। इनमें मीडियम टर्म के नजरिए से ही खरीदारी की सलाह होगी। लेकिन शॉर्ट टर्म में भी इनकी प्रदर्शन अच्छा रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें