Top Technical Picks : टेक्निकल चार्ट पर शानदार नजर आ रहे ये शेयर, इनसे हरगिज न चूके नजर

Top Technical Picks: बाजार को कोटक बैंक के नतीजे नहीं पसंद आए हैं। यह शेयर करीब 3 फीसदी फिसलकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। साथ ही डीमार्ट और सोना BLW भी 4 फीसदी टूटकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। लेकिन रिजल्ट के बाद जिंदल स्टील 4 फीसदी भागा है

अपडेटेड May 04, 2026 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
Top Technical Picks : सन फॉर्मा के शेयर में जोरदार ब्रेकआउट नजर आ रहा है। एक ही कैंडल में 20 WEMA, 50 WMA, 100 WMA पार हुआ है। शेयर डेढ़ साल के चैनल के ब्रेकआउट के भी कगार पर है

Top Technical Picks : कच्चे तेल में नरमी और राज्यों के चुनाव में BJP की अच्छी बढ़त से बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी है। निफ्टी 250 अंक से ज्यादा चढ़कर 24300 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में 700 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी है। INDIA VIX भी ठंडा पड़ा है। इसमें 4% की गिरावट आई है।

बंगाल,तमिलनाडु,केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत है। रुझानों में ममता के किले में BJP लगा रही है। BJP बहुमत की ओर बढ़ रही है। इधर तमिलनाडु में बड़े उलटफेर के संकेत हैं। स्टालिन को बड़ा झटका लगा है। विजय की पार्टी 90 सीटों पर आगे है। AIDMK दूसरे नंबर पर है। असम और पुणुचेरी में भी BJP के वापसी के संकेत हैं।

ऑटो शेयरों में आज फर्राटा रफ्तार देखने को मिल ही है। ऑटो इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है।साथ ही रियल्टी,केमिकल,PSU बैंक और कैपिटल मार्केट इंडेक्स में भी 1.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। सरकारी बैंकों में केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा दो फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। वहीं डिफेंस शेयरों में आज हल्का दबाव दिख रहा है।


बाजार को कोटक बैंक के नतीजे नहीं पसंद आए हैं। यह शेयर करीब 3 फीसदी फिसलकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। साथ ही डीमार्ट और सोना BLW भी 4 फीसदी टूटकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। लेकिन रिजल्ट के बाद जिंदल स्टील 4 फीसदी भागा है।

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल को टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर

निफ्टी ईवी/निफ्टी रेशियो चार्ट

निफ्टी ईवी रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। EV शेयर वीकली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वीकली रेश्यो चार्ट पर 1.5 साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। निफ्टी EV & न्यू एज ऑटो इंडेक्स में 35 शेयर शामिल किए गए हैं।

BAJAJ AUTO: चैनल ब्रेकआउट

बजाज ऑटो रिलेटिव स्ट्रेंथ पर निफ्टी EV इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में एक है। 20 WEMA के पुलबैक से अच्छी खरीदारी नजर आई। 20 महीने के चैनल का ब्रेकआउट भी हो रहा है। करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। वायदा में जोरदार शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

HSCL: हायर हाई, हायर लोज

HSCL के शेयर में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिला है। 4 हफ्तों से हायर हाई, हायर लोज देखने को मिल रहे हैं। 20 महीने के चैनल का ब्रेकआउट नजर आ रहा है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है।

CHOLA INVST: शानदार डिलिवरी वॉल्यूम

चोला इन्वेस्ट के शेयर में तेजी का अच्छा मोमेंटम देखने को मिला है। गुरुवार को 10 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। शेयर में 42 लाख से ज्यादा शेयरों की डिलिवरी उठी है। एक ही कैंडल में 10 DEMA, 20 DEMA पार हो गया है। वायदा में जोरदार लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।

सन फॉर्मा: शानदार ब्रेकआउट

सन फॉर्मा के शेयर में जोरदार ब्रेकआउट नजर आ रहा है। एक ही कैंडल में 20 WEMA, 50 WMA, 100 WMA पार हुआ है। शेयर डेढ़ साल के चैनल के ब्रेकआउट के भी कगार पर है। 4 दिनों में RSI रीडिंग 31 से बढ़कर 64 हो गई है। वायदा में चार दिनों से लॉन्ग बिल्ड अप या शॉर्ट कवरिंग हुई है।

L&T FINANCE: चार्ट पर कमजोर

यह शेयर चार्ट पर कमजोर दिख रहा है। शेयर में लगातार 6 दिनों से गिरावट दिख रही है। शेयर 100 DMA और 20 DEMA के नीचे फिसला है। 5 दिनों में RSI रीडिंग 62 से घटकर 52 पर आ गई है। 6 दिनों से वायदा लॉन्ग कटे या शॉर्ट बिल्ड-अप हुआ है।

INFO EDGE: चार्ट पर कमजोर

यह शेयर भी चार्ट पर कमजोर दिख रहा है। स्टॉक 10 DEMA, 20 DEMA के नीचे फिसल गया है। भाव एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचे हैं। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप हुआ है। पिछले 7 में से 5 दिन वायदा में शॉर्ट बने हैं।

 

Trading Strategy : 10-11 बजे तक BJP की जीत का अंदाजा पक्का होने पर 24200 के पार जा सकता है निफ्टी, ट्रेड में पॉलिटिकल झुकाव के मुताबिक करें बदलाव

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।