Trading Strategy : 10-11 बजे तक BJP की जीत का अंदाजा पक्का होने पर 24200 के पार जा सकता है निफ्टी, ट्रेड में पॉलिटिकल झुकाव के मुताबिक करें बदलाव

Trading Strategy : बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज का सबसे बड़ा संकेत है पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे। अगर BJP जीती तो एक बार के लिए बड़ी रैली हो सकती है। अगर BJP जीती तो बंधन बैंक में री-रेटिंग हो सकती है। मगर ध्यान रहे,शेयर पिछले कुछ दिनों में काफी चल चुका है

अपडेटेड May 04, 2026 पर 10:09 AM
Story continues below Advertisement
Trading Plan : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24060-24110 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24207-24278/24340 पर है

Trading Strategy : मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद,4 मई को भारतीय इंजेक्सों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और निफ्टी 24,200 के ऊपर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 616.01 अंक या 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,529.51 पर और निफ्टी 180.95 अंक या 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 24,180 के आसपास दिख रहा। करीब 2011 शेयरों में बढ़त और 753 शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, 241 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी,अडानी पोर्ट्स,बजाज ऑटो,HUL और टाटा कंज्यूमर शामिल हैं। जबकि गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक,डॉ.रेड्डीज़ लैब्स,ONGC, इटरनल और अडानी एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

बाजार: बंगाल का दंगल


बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज का सबसे बड़ा संकेत है पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे। अगर BJP जीती तो एक बार के लिए बड़ी रैली हो सकती है। अगर BJP जीती तो बंधन बैंक में री-रेटिंग हो सकती है। मगर ध्यान रहे,शेयर पिछले कुछ दिनों में काफी चल चुका है। अगर BJP हारी तो शेयर में करेक्शन भी आ सकता है। अगर BJP बंगाल में जीती तो इसके बड़े असर दिखेंगे। पहले ही AAP के 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो चुके हैं। अगर BJP बंगाल जीती तो अगली साइकिल में राज्यसभा के और सांसद मिलेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं,पश्चिम बंगाल में वापस बिजनेस मोमेंटम बन सकेगा। नैनो प्लांट का बंगाल से शिफ्ट होना एक बड़ा इवेंट था। 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को बंगाल से झटका लगा था। ऐसे में BJP का बंगाल जीतना बाजार के लिए बहुत बड़ा संकेत होगा।

बाजार में आज क्या हो रणनीति

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24060-24110 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24207-24278/24340 पर है। इसके लिए पहला बेस 23790-23860 पर और बड़ा बेस 23582/23651-23711 पर है। गुरुवार को लेवल टू लेवल शॉर्ट ट्रेड ने काम किया,23800 के बाद 23977-24040 मिला। FIIs की कैश,इंडेक्स और शेयरों में बिकवाली दिखी। नेट शॉर्ट 1.84 लाख पर रहे। US बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रहे, लेकिन गुरुवार को काफी अच्छे थे। ब्रेंट क्रूड $107 पर है,जो गुरुवार के $126 से कहीं बेहतर है।

जियोपॉलिटिक्स अभी भी जटिल है लेकिन आज का फोकस बंगाल में BJP के प्रदर्शन पर है। अगर बाजार 10-11 बजे तक BJP की जीत का अंदाजा लगाती है तो निफ्टी 24200 के पार जा सकता है। 24207 के ऊपर टिके तो 24278-24340 का रास्ता खुलेगा,उसके बाद 24471-24500 का लेवल संभव है। लेकिन कोई भी निराशा हाथा लगी तो बेस-1 (गुरुवार का निचला स्तर) तक फिसल सकते हैं। याद रखें हमने क्रूड/रुपये में रिवर्सल और लंबी छुट्टी को देखते हुए 20 DEMA को दोबारा हासिल किया। 23790 के नीचे फिसले तो बेस-2 तक जा सकता है।

Market cues : 24350 के ऊपर जाने पर ही निफ्टी में आएगी तेजी, तब तक जारी रहेगा कंसोलीडेशन

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55460-55610 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55931-56066/56278 पर है। इसके लिए पहला बेस 54330-54607 पर और बड़ा बेस 53567/53909-54031 पर है। क्रूड के चलते ओवरसोल्ड है,कोटक के नतीजों नंबर्स पर भी रिएक्ट करेगा। कोटक के नतीजे ठीक-ठाक हैं लेकिन आज और भी कई चीजें आएंगी। 55000 कॉल-पुट कॉन्सन्ट्रेशन जोन है,20 और 10 DEMA रजिस्टेंस-1 पर है। यहां शुरुआत में उतार-चढ़ाव संभव लेकिन रजिस्टेंस-1 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग संभाव है। रजिस्टेंस-1 के ऊपर 55610-55931-56066 तक जाने का मौका है। लेकिन सबसे अहम फैक्टर बेस-1 है, जो डाउनसाइड पर गैप का निचला छोर है। बेस-1 के नीचे फिसले तो बेस-2 तक जा सकते हैं। याद रखें,आज बहुत कुछ राजनीति/बंगाल के फैसले पर निर्भर करेगा। आज अपने ट्रेड में पॉलिटिकल झुकाव के अनुसार बदलाव करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।