बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिल रहा। निफ्टी भी 250 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22800 के करीब रहा। दिग्गज रिलायंस और M&M दबाव बना रहे हैं। इधर बैंक निफ्टी भी 500 प्वाइंट फिसला है। HDFC बैंक, एक्सिस और इंडसइंड बैंक खींच नीचे रहे हैं । बाजार में मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में कोहराम रहा। दोनों इंडेक्स तीन परसेंट तक टूटे। ऊंचाई से स्मॉलकैप इंडेक्स 20% तो मिडकैप इंडेक्स 18% करेक्ट हुआ। रियल्टी शेयरों में आज भी सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इंडेक्स करीब 3% फिसला है। DLF, गोदरेज प्रॉपर्टीज और प्रेस्टीज 4% गिरे। साथ ही ऑटो, फार्मा और सरकारी कंपनियों में भी दबाव रहा। वहीं IT शेयरों में आज खरीदारी रहा।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Bajaj Finserv: प्रकाश गाबा Bajaj Finserv के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1775 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1650 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
सच्चिदानंत उत्तेकर की पसंद
Sun Pharma (Fut)- सच्चिदानंत उत्तेकर Sun Pharma के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1722 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ उछाल में बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1675 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
PB Fintech- राजेश सातपुते PB Fintech के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1580 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ उछाल में बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1480 - 1450 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Birlasoft (Fut)- मानस जयसवाल Birlasoft के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 485 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 516 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Bajaj Finance- आशीष चतुरमोहता Bajaj Finance के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 7800 - 7900 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 9500 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।