Top Trading Ideas: खुलते ही बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी करीब 70 प्वाइंट गिरकर 24650 के करीब पहुंचा। नया शिखर बनाने के बाद बैंक निफ्टी में भी हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज फिर outperformance करते नजर आए। इस बीच IT, FMCG और कैपिटल गुड्स में आज सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब आधा परसेंट नीचे कामकाज कर रहे है। वहीं रियल्टी, मेटल और सरकारी बैंकों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। मेटल में हिंदुस्तान जिंक 3% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। केमिकल और फर्टिलाइजर में तूफानी तेजी देखने को मिली। दीपक फर्टिलाइजर्स करीब 8 परसेंट दौड़ा है और रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। FACT, नेशनल फर्टिलाइजर्स भी 10 परसेंट भागा है। उधर RFC करीब 8 परसेंट चला है। ऐसे में बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।
