Credit Cards

Top trading ideas : 3-4 हफ्तों में ही करना चाहते हैं छप्परफाड़ कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Top trading ideas: एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि तकनीकी रूप से, निफ्टी का लक्ष्य अब 20000 अंक के स्तर को हासिल करना है। मौजूदा तेजी को देखते हुए तेजड़ियों के लिए इसे हासिल करना मुश्किल नहीं होगा। ओशो के मुताबिक निफ्टी के लिए अब 19700 पर तत्काल सपोर्ट है। वहीं, 19600-19500 पर अगले बड़े सपोर्ट हैं। बाजार में उत्साह का माहौल है। इस समय 'गिरावट पर खरीदारी' सबसे बेहतर रणनीति होगी

अपडेटेड Sep 11, 2023 पर 1:14 PM
Story continues below Advertisement
Top trading ideas: स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज में 158 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 188-210 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 22 फीसदी रिटर्न मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top trading ideas : 8 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी 19800 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। मेटल को छोड़कर अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। जिसके चलते निफ्टी 7 हफ्तों के हाई पर बंद हुआ था। बाजार जानकारों का कहना कि अब अगर निफ्टी 19700-19800 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें जल्द ही 20000 की स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 19600-19500 पर सपोर्ट है।

    पिछले हफ्ते निफ्टी 50 इंडेक्स 2 फीसदी उछला। ये जून के बाद की सबसे बड़ी वीकली रैली है। निफ्टी ने लगातार दूसरे हफ्ते भारी वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसके अलावा इसने हायर हाई, हायर लो का गठन जारी रखा। निफ्टी के पिछले हफ्ते के दौरान 19450-19500 के जोन में बड़ा सपोर्ट था।

    एंजेल वन के ओशो कृष्ण ने कहा, "तकनीकी रूप से, निफ्टी का लक्ष्य अब 20000 अंक के स्तर को हासिल करना है। मौजूदा तेजी को देखते हुए तेजड़ियों के लिए इसे हासिल करना मुश्किल नहीं होगा।" ओशो के मुताबिक निफ्टी के लिए अब 19700 पर तत्काल सपोर्ट है। वहीं, 19600-19500 पर अगले बड़े सपोर्ट हैं। बाजार में उत्साह का माहौल है। इस समय 'गिरावट पर खरीदारी' सबसे बेहतर रणनीति होगी।


    आइए एक्सपर्ट्स के सुझाए ऐसे 10 शेयरों पर डालतें हैं एक नजर जिनमें अगले तीन-चार हफ्तों में मिल सकता है डबल डिजिट रिटर्न

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी की पसंद

    रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) : Buy | LTP: Rs 162.85 | रेल विकास निगम में 151 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 178-200 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 23 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies): Buy | LTP: Rs 171.30 | स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज में 158 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 188-210 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 22 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज व्यास की टॉप पिक्स

    360 ONE WAM: Buy | LTP: Rs 520.35 | 360 ONE WAM में 495 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 585 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC): Buy | LTP: Rs 2,535.80 | एचडीएफसी एएमसी में 2405 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 90% से ज्यादा स्टॉक 200 डीएमए से ऊपर, हो जाएं सतर्क या अभी भी हैं खरादारी के मौके!

    कोटक सिक्योरिटीज में इक्विटी रिसर्च (रिटेल) के हेड श्रीकांत चौहान की पसंद

    State Bank of India: Buy | LTP: Rs 583.45 | एसबीआई में 563 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 600-622 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Reliance Industries: Buy | LTP: Rs 2,448.2 | रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2380 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2550-2633 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 7.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    जाइडस लाइफ साइंसेज ( (Zydus Lifesciences): Buy | LTP: Rs 628.15 | जाइडस लाइफ साइंसेज में 610 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 660-690 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो के मितेश करवा की पसंद

    सियाराम सिल्क (Siyaram Silk Mills) : Buy | LTP: Rs 596.6 | सियाराम सिल्क में 540 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 700 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 17 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स (Tamilnadu Petroproducts): Buy | LTP: Rs 97.65 | तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स में 85 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 125 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    5paisa.com के रुचित जैन की पसंद

    कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India): Buy | LTP: Rs 708.9 | कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया में 675 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 745-765 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।