Top trading ideas: मंथली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में फ्लैट कारोबार कर रहे है। हालांकि मिडकैप और स्मॉल कैप आज outperform कर रहे हैं। वहीं India vix आज फिर 2% चढ़ा है। अच्छे Q4 नतीजों के बाद हिंदुस्तान कॉपर चमका है। शेयर 4% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। हालांकि रिजल्ट के बाद NMDC में दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं BOSCH वायदा का टॉप लूजर बना। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
