Top Trading Ideas: बाजार में लगातार दूसरे दिन रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 70 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 25550 के करीब पहुंचा। इंफोसिस, L&T, TCS और HCL टेक ने सपोर्ट दिया। बैंक निफ्टी में भी हल्की बढ़त देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज OUTPERORM कर रहे हैं। वहीं INDIA VIX और नरम पड़ा। इस बीच अच्छे ग्लोबल संकेतों से IT में लगातार दूसरे दिन रिकवरी का मूड देखने को मिला। आज भी इंडेक्स करीब दो परसेंट मजबूत हुआ। वहीं HCL टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हुआ। उधर मिडकैप IT शेयर पर्सिस्टेंट वायदा का टॉप गेनर बना। IT के बाद फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा जोश देखने को मिला। इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट मजबूत हुआ। AURO फार्मा वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। साथ ही रियल्टी, सरकारी बैंक, डिफेंस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी रौनक देखने को मिला। लेकिन चुनिंदा FMCG और कैपिटल मार्केट शेयरों पर दबाव रहा। ऐसे में आइए डालते है एक नजर आज बाजार एक्सपर्टस किन शेयरों पर तेजी की राय दे रहे है।
TVS MOTOR- मानस जयसवाल TVS MOTOR के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3884 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4050 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
IEX (FUT)- रचना वैद्य IEX के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 127 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 130-135 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
DIVI'S LAB- प्रकाश गाबा DIVI'S LAB के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 6330 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 6500-6600 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
COAL INDIA- आशीष बहेती COAL INDIA के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 430 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 445-455 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
HERO MOTOCORP - आशीष बहेती HERO MOTOCORP के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 5650 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5900 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।