Get App

Nabha Power में 100% हिस्सा खरीदेगी Torrent Power, कितनी एंटरप्राइज वैल्यू पर हो रहा है सौदा?

Torrent Power लगभग 45,000 करोड़ रुपये के टोरेंट ग्रुप की इंटीग्रेटेड पावर यूटिलिटी है। नाभा पावर की शुरुआत 2014 में की गई थी। अधिग्रहण पूरा होने के बाद टोरेंट की ऑपरेशनल कैपेसिटी 5 गीगावाट से बढ़कर 6.4 गीगावाट हो जाएगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 4:10 PM
Nabha Power में 100% हिस्सा खरीदेगी Torrent Power, कितनी एंटरप्राइज वैल्यू पर हो रहा है सौदा?
Torrent Power के शेयर में 16 फरवरी को तेजी है।

टोरेंट पावर लिमिटेड, नाभा पावर लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर रही है। इसके लिए टोरेंट पावर ने L&T पावर डेवलपमेंट लिमिटेड के साथ 6889 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर एक समझौता किया है। नाभा पावर लिमिटेड, L&T पावर डेवलपमेंट लिमिटेड के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है। L&T पावर डेवलपमेंट लिमिटेड, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी L&T की सब्सिडियरी है। सौदे पर अभी जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां लिया जाना बाकी है।

अधिग्रहण पूरा होने के बाद टोरेंट की ऑपरेशनल कैपेसिटी 5 गीगावाट से बढ़कर 6.4 गीगावाट हो जाएगी। टोरेंट समूह के चेयरमैन समीर मेहता ने कहा कि नाभा पावर हमारे पोर्टफोलियो में एक स्थापित ऑपरेटिंग एसेट जोड़ेगी। कंपनी का ऑपरेशनल ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है। यह अधिग्रहण पहले दिन से ही वैल्यू बढ़ाने वाला होगा और कुल रेवेन्यू व प्रॉफिटेबिलिटी में अच्छी बढ़ोतरी करेगा।

L&T के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने कहा, ‘‘नाभा पावर का विनिवेश L&T के उस रणनीतिक उद्देश्य के अनुरूप है, जिसके तहत हम अपने मजबूत कोर बिजनेसेज को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर कर रहे हैं। यह कदम हमारे बिजनेस पार्टनर्स, शेयरधारकों और कर्मचारियों समेत सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएट करने में सहायक होगा।’’

2014 में शुरू हुई थी नाभा पावर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें