Credit Cards

टाटा टेक में होने वाली है ब्लॉक डील; जानिए कौन बेच रहा हिस्सेदारी, कितना रहेगा ऑफर प्राइस

Tata Technologies में एक बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लॉक डील के जरिए पूरी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। यह सौदा 615 करोड़ रुपये का हो सकता है।

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 11:52 PM
Story continues below Advertisement
Tata Technologies के शेयरों ने हाल के दिनों में मजबूत प्रदर्शन किया है।

ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी दिग्गज TPG ब्लॉक डील के जरिए Tata Technologies में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। Moneycontrol को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सौदा एक बड़ी रणनीतिक एग्जिट के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंक BofA Securities को डील मैनेजर की भूमिका में शामिल किया गया है।

कितनी होने वाली है ऑफर प्राइस?

सूत्रों के अनुसार, TPG Rise Climate Sf Pte Ltd की हिस्सेदारी कंपनी के 2.1% शेयरों के बराबर है। कुल सौदे का आकार लगभग ₹615 करोड़ से अधिक ($74 मिलियन) होने का अनुमान है।


ऑफर प्राइस ₹744.5 से ₹767.5 प्रति शेयर के बीच रखा गया है, जो 3 जून को बाजार बंद होने पर Tata Technologies के स्टॉक प्राइस के मुकाबले 0 से 3% तक डिस्काउंट है। फिलहाल TPG और BofA Securities की ओर से इस संभावित सौदे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

एक महीने में 15% चढ़ा Tata Tech का शेयर

Tata Technologies के शेयरों ने हाल के दिनों में मजबूत प्रदर्शन किया है। बीते एक महीने में स्टॉक में 15% से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, बीते एक साल में शेयर 25.83% और 6 महीने में 19.69% नीचे आया है। इस साल यानी 2025 में अब तक टाटा टेक के शेयरों में 13.79% गिरावट देखने को मिली है।

टाटा टेक्नोलॉजीज का बिजनेस क्या है?

टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) एक ग्लोबल इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट कंपनी है। यह मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस और औद्योगिक मशीनरी कंपनियों के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग और डिजिटल सॉल्यूशंस देती है। इसका फोकस उत्पादों को तेजी से बाजार में लाने, लागत घटाने और इनोवेशन बढ़ाने में कंपनियों की मदद करना है।

यह भी पढ़ें : IPL 2025: विराट कोहली की आईपीएल में कितनी है सैलरी, कितना देना होगा टैक्स?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।