Get App

Upper Circuit Stocks: मुकुल अग्रवाल ने इस स्मॉलकैप शेयर में खरीदी हिस्सेदारी, 20% का लगा अपर सर्किट

Tracxn Technologies Shares: ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मंगलवार को 20 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी देखने को मिली और शेयर ने अपनी अपर सर्किट सीमा को छू लिया। यह तेजी इस खबर के आई कि दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 2:12 PM
Upper Circuit Stocks: मुकुल अग्रवाल ने इस स्मॉलकैप शेयर में खरीदी हिस्सेदारी, 20% का लगा अपर सर्किट
Tracxn Technologies Shares: मुकुल अग्रवाल ने ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के करीब 20 लाख शेयर खरीदे

Tracxn Technologies Shares: ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मंगलवार को 20 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी देखने को मिली और शेयर ने अपनी अपर सर्किट सीमा को छू लिया। यह तेजी इस खबर के आई कि दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। अग्रवाल ने सोमवार को एक बल्क डील के जरिए ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के करीब 20 लाख शेयर खरीदे।

इस खबर के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज 10 फरवरी को ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज का शेयर 6.46 प्रतिशत की गैप-अप ओपनिंग के साथ खुला। इसके बाद यह 40.68 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जो इस शेयर के लिए 20 प्रतिशत का अपर सर्किट भी रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और दोपहर करीब 12:30 बजे शेयर 37.50 रुपये पर कारोबार करता दिखा, जो अब भी 10.62 प्रतिशत की मजबूती को दिखाता है।

पिछले दो कारोबारी दिनों से ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। निवेशकों की नजर खासतौर पर सोमवार को हुए उस बल्क डील पर रही, जिसमें मुकुल अग्रवाल ने 33 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कंपनी के 20 लाख शेयर खरीदे। इस डील का कुल मूल्य 6.6 करोड़ रुपये रहा। बल्क डील के आंकड़ों के मुताबिक, यह खरीद सीधे बाजार से की गई थी, जिसने शेयर में मजबूत भरोसा पैदा किया।

बीएसई के शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक मुकुल अग्रवाल के पास ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के 20 लाख शेयर थे, जो कंपनी में 1.88 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें