Get App

3 साल के उच्चतम स्तर पर व्यापार घाटा

अक्टूबर में व्यापार घाटा 898 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1402 करोड़ डॉलर हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2017 पर 8:30 AM
3 साल के उच्चतम स्तर पर व्यापार घाटा

व्यापार घाटा तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अक्टूबर में व्यापार घाटा 898 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1402 करोड़ डॉलर हो गया है। इधर 14 महीने में पहली बार एक्सपोर्ट भी गिरा है। पिछले एक साल में अक्टूबर में एक्सपोर्ट ग्रोथ घटी है। जेम्स, ज्वेलरी और टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली है। मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में 1.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपोर्टर्स के मुताबिक जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट फंसने की वजह से वो ऑर्डर पूरे नहीं कर पाए। वहीं इंपोर्ट 7.6 फीसदी बढ़कर 3712 करोड़ डॉलर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें