Get App

Nifty के सपोर्ट-रेजिस्टेंस, चार्ट पर मार्क करें ये लेवल, लगातार चौथे कारोबारी हफ्ते हुआ कमजोर

Nifty Outlook: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में वोलैटिलिटी बनी हुई है। लगातार चौथे कारोबारी हफ्ते निफ्टी कमजोर हुआ है। जानिए पिछले कारोबारी दिन मार्केट में क्या हाल रहा, आगे क्या रुझान है, निफ्टी के अहम सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल्स क्या हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 1:38 PM
Nifty के सपोर्ट-रेजिस्टेंस, चार्ट पर मार्क करें ये लेवल, लगातार चौथे कारोबारी हफ्ते हुआ कमजोर
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि मार्केट का रुझान सतर्क बना हुआ है और नियर टर्म में तेजी सीमित रह सकती है।

Nifty Outlook: लगातार चौथे कारोबारी हफ्ते निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ और अब 23 मार्च से शुरू होने वाले अगले कारोबारी हफ्ते भी खास बुलिश रुझान नहीं दिख रहा है। पिछले कारोबारी हफ्ते मैक्रो लेवल पर रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया और कच्चे तेल की तेजी ने परेशान किया और आगे भी इसका दबाव मार्केट पर दिख सकता है। हालांकि बढ़ते ट्रेड ट्रेड डेफिसिट और बढ़ती मुद्रास्फीति के बीच इस बात के आसार बढ़े हैं कि आरबीआई अप्रैल महीने की नीतिगत बैठक में यथास्थिति बनाए रख सकता है।

एक कारोबारी दिन पहले कैसा रहा मार्केट?

निफ्टी 50 एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 20 मार्च को 10.8 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ खुला और दोपहर करीब 11:30 तक मजबूत बना रहा। हालांकि इसके बाद बाद इसे गुरुवार के हाई लेवल और 5-DEMA यानी 23,343 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ा। । निफ्टी 23,350 के लेवल को नहीं बनाए रख सका और इंट्रा-डे हाई से 277 अंकों की गिरावट के बाद दिन के आखिरी तक अधिककर बढ़त कम हो गई। हालांकि निफ्टी 112 अंकों की तेजी के साथ 23,114 पर बंद हुआ लेकिन वीकली आधार पर इंडेक्स 0.16% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा में तेजी रही तो रियल्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक में गिरावट रही। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 शुक्रवार को 0.67% की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 लगभग फ्लैट रहा।

अब आगे को लेकर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें