Nifty Trade setup : कल बाजार में अमेरिकी फेड के फैसले के पहले मुनाफावसूली देखने को मिली। केंद्रीय बैंक ने बेंचमार्क ब्याज दरों को 50 बेसिस प्वाइंट घटा दिया है। 18 सितंबर को उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी 50 इंडेक्स 41 अंक गिरकर 25,378 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए 25,500 का स्तर ऊपर की ओर एक बड़ी बाधा बन सकता है। इस बाधा से पार पाने के बाद निफ्टी 25,800 की ओर बढ़ सकता है। मार्केट एनालिस्टों का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,300 पर है। उसके बाद 25,000 पर अगला बड़ा सपोर्ट है।
