Trade setup for today : 23350-23400 का रेजिस्टेंस टूटने पर 23600 तक तेजी मुमकिन, 23100 पर तत्काल सपोर्ट
Trade setup for today :निफ्टी 50 इंडेक्स को लगातार 23,350-23,400 के दायरे में रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। अगर इंडेक्स इस जोन से ऊपर बंद होने और टिकने में सफल रहता है तो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी में 23,600 का स्तर भी देखने को मिल सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 10:01 AM
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX, 4.24 प्रतिशत उछलकर 16.42 पर पहुंच गया। लगातार तीसरे सत्र में इसकी बढ़त जारी रही
Nifty Trade setup : निफ्टी सीमित दायरे में घूमता रहा,हालांकि इसने पिछले दिन के नुकसान की भरपाई कर ली और 20 जनवरी को 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। साथ ही औसत से अधिक वॉल्यूम भी देखने को मिला। डेली चार्ट पर निचले स्तरों पर खरीदारी आने का संकेत भी मिला। लेकिन वोलैटिलिटी उच्च स्तर पर रही। ये बुल्स के लिए सावधानी का संकेत है। निफ्टी को लगातार 23,350-23,400 क्षेत्र में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। अगर इंडेक्स इस जोन से ऊपर बंद होने और टिके रहने में सफल रहता है तो आगामी सत्रों में 23,600 की ओर ऊपर की ओर यात्रा संभव है। हालांकि, जब तक यह इस जोन से नीचे कारोबार करता है,तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,100 पर तत्काल सपोर्ट है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल (अहम लेवल 23,345)
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,218, 23,166 और 23,082
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,386, 23,438 और 23,523
बैंक निफ्टी (अहम स्तर 49,351)
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 49,598, 49,826, और 50,195
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 48,859, 48,631, और 48,261
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 49,448, 50,413
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेट
वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 90.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 74.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 51,000 की स्ट्राइक पर 17.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
49,000 की स्ट्राइक पर 14.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX, 4.24 प्रतिशत उछलकर 16.42 पर पहुंच गया। लगातार तीसरे सत्र में इसकी बढ़त जारी रही और तेजड़ियों के लिए और भी परेशानी पैदा हो गई। तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
पुट कॉल रेशियो
निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) जो बाजार के मूड को दर्शाता है 20 जनवरी को बढ़ कर 1.03 पर पहुंच गया। जबकि पिछले सत्र में यह 0.91 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, एंजेल वन, बंधन बैंक, कैन फिन होम्स, कल्याण ज्वैलर्स, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: आरती इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान कॉपर
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।