Trade setup for today : आज के लिए 24700-24650 का जोन अहम, इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में 25000 का स्तर मुमकिन
Trade setup for today : आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी के लिए 24,700-24,650 का ज़ोन अहम साबित होने की उम्मीद है। इस स्तर से नीचे जाने पर निफ्टी 24,450 तक गिर सकता है। हालांकि, बाजार जानकारों का कहना है कि इससे ऊपर बने रहने पर निफ्टी 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड May 30, 2025 पर 8:51 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 29 मई को बढ़कर 0.86 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.76 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Market Trade setup : निफ्टी 50 ने कल दो दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और 29 मई को मंथली एफएंडओ एक्सपायरी सत्र में 81 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ। चार्ट पैटर्न फॉर्मेशन बुल्स और बियर के बीच अनिर्णय की स्थिति का संकेत दे रहा है। इंडेक्स ने रेंजबाउंड कारोबार के बीच क्लोजिंग बेसिस पर 24,700 के स्तर और 10-डे ईएमए (24,787) का बचाव करने में कामयाबी हासिल की। आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी के लिए 24,700-24,650 का ज़ोन अहम साबित होने की उम्मीद है। इस स्तर से नीचे जाने पर निफ्टी 24,450 तक गिर सकता है। हालांकि,बाजार जानकारों का कहना है कि इससे ऊपर बने रहने पर निफ्टी 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,883, 24,934 और 25,016
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,719, 24,668 और 24,586
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,737, 55,899 और 56,162
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,213, 55,051 और 54,789
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 56,307, 58,648
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,117, 52,892
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 55.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24000 की स्ट्राइक पर 37.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 17.84 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
56,000 की स्ट्राइक पर 13.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार की संभावित वोलैटिलिटी मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 8.87 फीसदी की तेज गिरावट के साथ 16.42 के स्तर पर आ गया। इससे तेजड़ियों को राहत मिली। यह इंडेक्स सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया है यह एक अच्छा संकेत है।
हाई डिलिवरी ट्रेड
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
10 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 10 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
54 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 54 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
3 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 3 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
149 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 149 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 29 मई को बढ़कर 0.86 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.76 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।