Trade setup for today : 24750 से नीचे जाने पर निफ्टी में बढ़ सकती है गिरावट, 25000 पर बड़ा रजिस्टेंस
Trade setup for today : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि अगर निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 24,750 पर बना रहता है, तो 25,000-25,100 की ओर तेजी संभव है, लेकिन 24,750 से नीचे एक निर्णायक ब्रेक 24,500 के स्तर तक की शुरुआती गिरावट के लिए दरवाजे खोल सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 08, 2024 पर 8:57 AM
Trade Setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 96 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला
Market Trade setup : ऐसा लगता है कि बिकवाली रुकने वाली नहीं है क्योंकि बाजार ने कल इस सप्ताह की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की है। 7 अक्टूबर को बेंचमार्क सूचकांकों में लगभग एक फीसदी की गिरावट आई थी। कल लगातार छठे सत्र में गिरावट जारी रही थी। मार्केट ब्रेड्थ भी मंदी के पक्ष में थी। निफ्टी 24,750 पर स्थित सितंबर के निचले स्तर पर पहुंच गया जो एक अहम सपोर्ट लेवल है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी समापन के आधार पर इस स्तर को बनाए रखता है, तो फिर 25,000-25,100 की ओर वापसी संभव है, लेकिन इसके नीचे एक निर्णायक ब्रेक 24,500 के स्तर पर शुरुआती गिरावट के लिए दरवाजे खोल सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,706, 24,600 और 24,429
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,049, 25,155 और 25,326
निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसमें लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में लोअर टॉप और लोअर बॉटम सिलसिला जारी रहा। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) ने डेली और वीकली चार्ट दोनों पर नकारात्मक पूर्वाग्रह बनाए रखा।
बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 51,427, 51,802, और 52,410
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 50,212, 49,836, और 49,229
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 51,196, 51,826
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 49,648, 48,351
बैंक निफ्टी ने भी डेली टाइम फ्रेम पर एक बड़ी कैंडल बनाई, जो 1.91 फीसदी या 983 अंक गिरकर 50,479 पर बंद हुई। इसमें काफी अधिक वॉल्यूम (30 अगस्त के बाद से सबसे ज्यादा) भी देखने को मिला। हालांकि, इंडेक्स समापन के आधार पर सितंबर के निचले स्तर को बनाए रखने में कामयाब रहा। इसने लगातार छठे सत्र में अपने निचले लोअर हाईज लोअर लोज के गठन को जारी रखा, जबकि RSI और MACD डेली और मंथली दोनों समय-सीमाओं पर निगेटिव रहे। डेली RSI (34.21) अपने ओवरसोल्ड स्तर के करीब नजर आया।
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 26,000 की स्ट्राइक पर 1.01 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 55.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 51,500 की स्ट्राइक पर 16.16 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
50,000 की स्ट्राइक पर 15.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
कल वोलैटिलिटी एक महीने के उच्चतम स्तर 15 अंक से ऊपर पहुंच गई। यह कल सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर चली गई, जिससे तेजड़ियों के लिए और अधिक परेशानी पैदा हो गई है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX,14.13 के स्तर से 6.74 फीसदी उछलकर 15.08 पर पहुंच गया।
हाई डिलिवरी ट्रेड
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
13 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 13 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
62 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 62 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
96 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 96 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
13 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 13 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल अनुपात (पीसीआर) 7 अक्टूबर को 0.67 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.69 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में शामिल स्टॉक: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध में बरकरार स्टॉक: बंधन बैंक, बिरलासॉफ्ट, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: शून्य
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।