Market trend : 23400 के ऊपर बने रहने तक निफ्टी में कायम रहेगी तेजी, जल्द ही 24000 का स्तर मुमकिन
Trade setup for today : एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब जब तक निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहता है। तब तक बाजार का रुझान सकारात्मक बने रहने की उम्मीद है। अगर यह आगे चलकर क्लोजिंग बेसिस पर 23,400 के ऊपर बना रहता है तो यह 23,800-24,000 की ओर बढ़ता दिख सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 9:13 AM
Trade Setup : वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। जिससे तेजड़ियों को राहत मिली। यह 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 13.3 पर बंद हुआ
Nifty Trade setup : 27 मार्च को, मंथली F&O एक्सपायरी वाले दिन बुल्स फिर से सक्रिय हो गए। बेंचमार्क निफ्टी में औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ 105 अंकों की बढ़त हुई। निफ्टी ने अपने 200-डे ईएमए और 24 मार्च के बुलिश गैप का बचाव किया, जो एक अच्छा संकेत है। कुल मिलाकर, जब तक सूचकांक सभी प्रमुख मूविंग एवरेज को बनाए रखता है, तब तक रुझान सकारात्मक रहने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब जब तक निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहता है। तब तक बाजार का रुझान सकारात्मक बने रहने की उम्मीद है। अगर यह आगे चलकर क्लोजिंग बेसिस पर 23,400 के ऊपर बना रहता है तो यह 23,800-24,000 की ओर बढ़ता दिख सकता है। हालांकि, अगर निफ्टी 23,400 से नीचे गिरता है तो बाजार पर मंदड़िए हावी हो सकते हैं
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,461, 23,405 और 23,316
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,640, 23,695 और 23,784
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,701, 51,857, और 52,111
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 51,194, 51,037, और 50,784
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,883, 53,020
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,273, 49,283
बैंक निफ्टी ने हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन बनाए रखा और लगातार आठवें कारोबारी सत्र में अपनी तेजी जारी रखी। कल ये 313 अंकों की बढ़त के साथ 54,106 के नए हाई पर बंद हुआ। निफ्टी ने औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम और बोलिंगर बैंड के विस्तार के साथ डेली टाइम फ्रेम पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न भी बनाया। मोमेंटम इंडीकेटरों पॉजिटिव रुख देखने को मिला।
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 24,500 की स्ट्राइक पर 72.65 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 41.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 53,000 की स्ट्राइक पर 11.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
53,000 की स्ट्राइक पर 11.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। जिससे तेजड़ियों को राहत मिली। यह 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 13.3 पर बंद हुआ।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (पीसीआर) 27 मार्च को 1.01 पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.92 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: हिंदुस्तान कॉपर
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।