Trade setup for today : निफ्टी में 21500 मेक-या-ब्रेक लेवल, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup: 3 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 536 अंक गिरकर 71,357 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 149 अंक गिरकर 21,517 पर आ गया था और डेली चार्ट पर लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रखते हुए एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। ब्रॉडर मार्केट का रुझान मिला-जुला था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.01 फीसदी गिर कर बंद हुआ था

अपडेटेड Jan 04, 2024 पर 8:19 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : 21500 की स्ट्राइक पर 95.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup : लगातार हो रहे करेक्शन और एक और कारोबारी सत्र में के लोअर हाई और लोअर लो के गठन के साथ, आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए 21,500 एक मेक-या-ब्रेक लेवल हो सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना कि अगर इंडेक्स निर्णायक रूप से इस लेवल के नीचे गिरता है तो फिर इसमें 21,300-21,200 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर ये 21,500 का स्तर पार करके मजबूती दिखता है तो यह फिर से 21,600-21,800 के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

3 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 536 अंक गिरकर 71,357 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 149 अंक गिरकर 21,517 पर आ गया था और डेली चार्ट पर लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रखते हुए एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। ब्रॉडर मार्केट का रुझान मिला-जुला था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.01 फीसदी गिर कर बंद हुआ था।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,534 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,674 और 21,674 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,497 फिर 21,456 और 21,388 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 47,734 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 47,858 और 47,979 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 47,540 फिर 47,466 और 47,344 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 22,000 की स्ट्राइक पर 1.41 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 21,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.02 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

21,500 की स्ट्राइक पर 95.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 32.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

48 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 48 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Alkem Laboratories, Bajaj Auto, Crompton Greaves Consumer Electricals, Container Corporation of India and Vedanta के नाम शामिल हैं।

44 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 44 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें SAIL, Delta Corp, Granules India, Hindalco Industries और Zydus Lifesciences के नाम शामिल हैं।

53 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 53 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें National Aluminium Company, LTIMindtree, Escorts Kubota, Infosys और Coforge के नाम शामिल हैं।

42 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Coromandel International, PVR INOX, ITC, ONGC and Siemens India के नाम शामिल हैं।

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 3 जनवरी को घटकर 0.77 हो गया जो पिछले सत्र में 0.92 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।