Trade setup: पिछले तीन कारोबारी सत्रों से बाजार एक सीमित दायरे में कंसोलीडेट होता रहा। वर्तमान हफ्ते की शुरुआत में निफ्टी के नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कंसोलीडेशन का दौर गहरा गया। ऐसे में बाजार जानकारों को लगता है कि अब जब तक आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी निर्णायक रूप से 22,500 को पार नहीं कर लेता तब तक 22,300 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। बाजार जानकारों के मुताबिक अब निफ्टी के लिए 22500 से ऊपर जाने पर 22,700-22,800 पर अगले बड़े रजिस्टेंस दिख रहे हैं।
