12 दिसंबर भी बाजार के लिए कंसोलीडेशन वाला दिन ही रहा। निफ्टी को 18300-18400 के लेवल पर अच्छा सपोर्ट मिला। कारोबार को अंत में बाजार सपाट बंद हुआ। ट्रेडरों को 14 दिसंबर को ब्याज दरों पर आने वाले यूएस फेड के फैसले का इंतजार है। Sensex कल 51 अंक गिरकर 62130 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 0.60 अंक बढ़कर 18497 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी कल शुरुआती गिरावट की भरपाई करते हुए ओपनिंग लेवल से काफी ऊपर बंद हुआ और डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। दूसरी तरफ बैंक निफ्टी में रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई का क्रम जारी रहा। ये मार्केट के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।
