Trade setup for today : 21000 का स्तर पार होने पर आएगी और तेजी, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup: दिसंबर की शुरुआती तेजी के बाद पिछले तीन कारोबारी सत्रों से बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नागराज शेट्टी का मानना है कि निफ्टी का ओवरऑल चार्ट पैटर्न पॉजिटिव बना हुआ है। निकट अवधि में बिना किसी बड़ी गिरावट के निफ्टी ऊपर की ओर अपनी यात्रा जारी रख सकता है। अगर निफ्टी इस तेजी में 21,000 का स्तर पार करके मजबूती दिखाता है तो फिर इसमें 21,550 का अगला टारगेट देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Dec 12, 2023 पर 7:54 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : निफ्टी पुट कॉल रेशियो इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 11 दिसंबर को घटकर 1.14 हो गया जो पिछले सत्र में 1.20 था

Trade setup : 11 दिसंबर को बाजार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया और बढ़त के साथ बंद हुआ लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और रेंज बाउंड कारोबार के कारण निफ्टी 50 इंडेक्स 21000 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि जब तक निफ्टी 20,850 पर तत्काल सपोर्ट के साथ 21,000 से नीचे रहता है, तब तक कंसोलीडेशन जारी रहेगा। लेकिन अगर आने वाले दिनों में इंडेक्स 21,000 से ऊपर मजबूती से बंद होने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 21,500 अंक का हाई देखने को मिल सकता है।

11 दिसंबर को, बेंचमार्क इंडेक्सों ने हफ्ते की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की थी। हालांकि, बाजार एक दायरे में घूमता दिखा था। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 103 अंक चढ़कर 69,929 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 28 अंक बढ़कर 20,997 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल अपर और लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ये डेली चार्ट पर स्पिनिंग टॉप जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न होता है जो तेजी के बीच बाजार की दिशा साफ न होने का संकेत देता है। हालांकि कल लगातार दूसरे सत्र में हायर हाई, हायर लो का गठन जारी रहा।

11 दिसंबर को मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव रहा था। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में बेंचमार्क सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमश: 0.7 फीसदी और 0.8 फीसदी की तेजी आई थी।


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना कि दिसंबर की शुरुआती तेजी के बाद पिछले तीन कारोबारी सत्रों से बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उनका मानना है कि निफ्टी का ओवरऑल चार्ट पैटर्न पॉजिटिव बना हुआ है। निकट अवधि में बिना किसी बड़ी गिरावट के निफ्टी ऊपर की ओर अपनी यात्रा जारी रख सकता है। अगर निफ्टी इस तेजी में 21,000 का स्तर पार करके मजबूती दिखाता है तो फिर इसमें 21,550 का अगला टारगेट देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 20,850 पर इमीडिएट सपोर्ट है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,021और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,046 और 21,085 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 20,943 फिर 20,919 और 20,880 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 47,516 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 47,611 और 47,764 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 47,210 फिर 47,115 और 46,962 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 21,000 की स्ट्राइक पर 85.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 21,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 19.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पीएनबी, बीएचईएल उन 4 शेयरों में हैं शामिल जो फरवरी में एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में पा सकते हैं एंट्री : नुवामा

पुट ऑप्शन डेटा

20,900 की स्ट्राइक पर 71.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 20,400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 18.41 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20,300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

61 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 61 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें UltraTech Cement, Cummins India, Samvardhana Motherson International, Jindal Steel & Power, और Mahanagar Gas के नाम शामिल हैं।

17 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 17 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें LIC Housing Finance, Hindustan Copper, SBI Life Insurance Company, Colgate Palmolive और Granules India के नाम शामिल हैं।

42 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Can Fin Homes, India Cements, Hindustan Petroleum Corporation, Dr Lal PathLabs और BPCL के नाम शामिल हैं।

67 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Coforge, GMR Airports Infrastructure, Punjab National Bank, Birlasoft और Cholamandalam Investment and Finance के नाम शामिल हैं।

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 11 दिसंबर को घटकर 1.14 हो गया जो पिछले सत्र में 1.20 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।