Trade setup: कल 14 फरवरी को बाजार में दो दिनों की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बाजार तीन हफ्तों के हाई पर बंद हुआ। बैंकिंग, फाइनेंशियल,एफएमसीजी, टेक,मेटल और चुनिंदा तेल-गैस शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला। सेंसेक्स 600 अंकों की बढ़त के साथ 61032 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 17,930 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में दबाव देखने को मिला था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी और 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
