9 जनवरी को बाजार लगातार तीन दिनों के गिरावट के दौर से बाहर आते हुए 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। कल आई रिकवरी में सभी सेक्टरों की भागीदारी रही। अब तक काफी पिट चुके क्वालिटी शेयरों में आई शॉर्ट कवरिंग और ग्लोबल मार्केट से मिले सपोर्ट के चलते बाजार जोश में रहा। Sensex 847 अंकों की बढ़त लेकर 60747 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 242 अंकों की बढ़त के साथ 18101 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन बनाते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। निफ्टी के लिए कल 17750 और 18000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर मजबूत सपोर्ट नजर आया था।
