12 जनवरी को बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। हालांकि कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में आई खरीदारी के दम पर बाजार इंट्राडे गिरावट की अच्छी भरपाई करके दिन के निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुआ। ऑयल एंड गैस,चुनिंदा बैंक और एफएमसीजी स्टॉक्स कल सबसे ज्यादा टूटे। सेंसेक्स कल 147 अंक गिरकर 59958 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 38 अंक गिरकर 17858 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडल बनाया था जो बाजार में सपोर्ट आधारित खरीदारी की ओर संकेत करता है। छोटे-मझोले शेयरों में भी कल सुस्ती देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स सपाट बंद हुआ था।
