Trade setup:पिछले कई कारोबारी सत्रों से कंसोलीडेशन के मोड में चल रहे बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर 17 जुलाई को फिर से जोश में आते दिखे। इनके दम पर सेंसेक्स-निफ्टी कल फिर नया ऑल टाइम हाई लगाते नजर आए। चुनिंदा टेक्नोलॉजी और ऑयल गैस शेयरों से भी बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 529 अंक चढ़कर 66590 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 147 अंक उछलकर पहली बार 19700 से ऊपर चला गया और 19712 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने कल एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। दिग्गजों के साथ ही ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.9 फीसदी बढ़कर बंद हुए थे।
