Trade setup for today : 22300 की बाधा पार होने में निफ्टी हिट करेगा नया हाई, 21700 पर नजर आ रहा सपोर्ट

Trade setup : 21 मार्च को, बीएसई सेंसेक्स 540 अंक उछलकर 72,641 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 173 अंक बढ़कर 22,012 पर पहुंच गया। रूपक डे की सलाह है कि जब तक निफ्टी 21,840 से ऊपर का स्तर बनाए रखता है, तब तक डिप्स पर खरीदारी की रणनीति काम करती दिखेगी

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : 21 मार्च को, बीएसई सेंसेक्स 540 अंक उछलकर 72,641 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 173 अंक बढ़कर 22,012 पर पहुंच गया। इसने डेली चार्ट पर अपर और लोअर शैडो के साथ छोटे आकार का बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया

Trade setup: बाजार में कल तेजी देखने को मिली और पिछले सत्र में दोजी कैंडलस्टिक पैटर्न के गठन के बाद निफ्टी ने 21 मार्च को 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) को सफलतापूर्वक फिर से हासिल कर लिया। ये बाजार में बुल्स की वापसी का संकेत है। अब निफ्टी के 21,700 के सपोर्ट के साथ 22,100-22,300 जोन की ओर बढ़ने की संभावना है। बाजार जानकारों का कहना है कि एक बार जब यह 22,300 से ऊपर बने रहने में कामयाब हो जाएगा तो रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर रैली से इंकार नहीं किया जा सकता है।

21 मार्च को, बीएसई सेंसेक्स 540 अंक उछलकर 72,641 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 173 अंक बढ़कर 22,012 पर पहुंच गया। इसने डेली चार्ट पर अपर और लोअर शैडो के साथ छोटे आकार का बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि आगे निफ्टी में 22,250-25,300 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। 22,300 से ऊपर जाने पर निफ्टी में 22500 और उससे आगे की ओर रैली शुरू हो सकती है। रूपक डे की सलाह है कि जब तक निफ्टी 21,840 से ऊपर का स्तर बनाए रखता है, तब तक डिप्स पर खरीदारी की रणनीति काम करती दिखेगी।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,025 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,098 और 22,151 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,958 फिर 21,925 और 21,872पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

निफ्टी अगर 22110 के पार निकला तो स्विंग में 22166-22203 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 46,723 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 47,008 और 47,169 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 46,588 फिर 46,489 और 46,328 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 22,000 की स्ट्राइक पर 1.67 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 53.69 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

22,000 की स्ट्राइक पर 2.68 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.51 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक

हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। Coromandel International, Marico, SBI Cards and Payment Services, JK Cement और Bharat Forgeजैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।

89 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 89 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें SAIL, SRF, Siemens India, Muthoot Finance और National Aluminium Company के नाम शामिल हैं।

4 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 4 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Tata Chemicals, Bharti Airtel, Indus Towers और ICICI Bank के नाम शामिल हैं।

6 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 6 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Shriram Finance, Infosys, HDFC Life Insurance Company, Petronet LNG और Maruti Suzuki India के नाम शामिल हैं।

87 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 87 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Hindustan Aeronautics, BPCL, Balrampur Chini Mills, Coforge और IRCTC के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।