Trade setup: Trade setup : 16 नवंबर को वीकली एक्सपायरी वाले दिन बाजार ऊपर से फिसलकर बंद हुआ था। इंट्राडे में निफ्टी एक बार तो 19,850 पर स्थित अहम रजिस्टेंस को भी पार करता दिखा था। लेकिन ऊपरी स्तरों से आए दबाव के चलते ये दिन के हाई से फिसल कर बंद हुआ। बैंक और एफएमसीजी शेयरों में आई मुनाफावसूली देखने को मिली थी। लेकिन इसके बावजूद बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 19,850 के ऊपर क्लोज होकर मजबूती दिखाता है तो फिर आगे आने वाले दिनों में इसमें 20000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 19,600-19,500 पर सपोर्ट दिख रहा है।
